गृहस्वामी की अनुपस्थिति में चोरों ने किया घर का सफाया । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) इन दिनों चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है ।आज इस गांव तो कल उस गांव ।कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं होती जा रही है और प्रशासन मूकदर्शक बनकर केवल एफ आई आर दर्ज कर अपने कर्तव्य पूर्ण समझ रहे हैं। ऐसी ही घटना महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत के मोहनपुर धनराज उर्फ खीराचक गांव में मुन्ना झा के घर से मध्य रात्रि के समय डेढ़ लाख रुपए की कैस एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई । यह घटना वृहस्पतिवार की मध्य रात्रि की है, जब गृह स्वामी के अनुपस्थिति में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर धनराज गांव के निवासी मुन्ना झा के घर के बगल में स्थित मंदिर पर होने वाले अष्टयाम महायज्ञ में मंडप सजाने हेतु रात्रि में गए हुए थे । चोरों ने घर पर गृहस्वामी के अनुपस्थिति का फायदा उठाकर रात्री के लगभग एक बजे उनके घर से अटैची में रखें एक लाख नगद ,घर में रखे ज्वेलरी चोर अपने साथ लेते गए । स्थानीय लोगों ने बताया कि घर पर रात्रि के समय मां के साथ साथ बेटा एवम बेटी गहरी निंद्रा में सोए हुए थे ,जिसका फायदा उठाकर चोर नगद एवं अन्य सामग्री ले फरार हो गए । घर में चोरी को लेकर पीड़ित मुन्ना झा ने महुआ थाने में एक आवेदन दर्ज कराई है। महुआ प्रशासन इस मामले की छानबीन कर रही है । चोरी की घटना को लेकर गांव के स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है ।