मौसा के श्राद्ध कर्म में जा रहे महिला की डंपर के धक्के से मां बेटे की मौत,पति एवं बेटी की स्थिति नाजुक/रिपोर्ट सुधीर मालाकार
मौसा के श्राद्ध कर्म में जा रहे महिला की डंपर के धक्के से मां बेटे की मौत,पति एवं बेटी की स्थिति नाजुक।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली )समस्तीपुर जिले के पूसा हरिहरपुर गांव निवासी विनोद महतो अपनी पत्नी एवं बेटे बेटियों के साथ हाजीपुर स्थित अपने रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रहे थे । इसी क्रम में पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक पर तेजी से आ रहे डंपर के धक्के से दूर जा गिरे। भक्ता इतना जबरदस्त था के मौके पर ही महिला मीनू कुमारी 30 वर्ष एवं 5 वर्षीय पुत्र डब्बू कुमार की मौत हो गई ।वहीं 7 वर्षीय पुत्री एवं विनोद महतो निजी अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहे हैं ।बताते चलें कि पूसा हरिहरपुर निवासी विनोद महतो की पत्नी मीनू कुमारी अपने मोसे के श्राद्ध कर्म में पूरे परिवार सहित हाजीपुर जा रहे थे ।उन सब को इस अनहोनी घटना की अंदाज भी नहीं हुआ होगा ,की ईतनी बड़ी हादसा होगी विनोद महतो की पत्नी मीनू कुमारी 6 महीने की गर्भवती थी ।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बहुअरा चौक को जाम कर रखा है ।खबर लिखे जाने तक लोग सड़क पर डटे हैं ।प्रशासन जाम को खत्म कराने के लिए प्रयासरत है ।
