विधवा महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही शिवजी कुमार ने।/ जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
बेलसर वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
विधवा महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही शिवजी कुमार ने।
पटेढी बेलसर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष वार्ड संघ शिवजी कुमार की,
अध्यक्षता में गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत में वर्तमान वार्ड सदस्यो की एक बैठक हुई,,वर्तमान वार्ड सदस्य रंजन कुमार के आवास पर। जिसमे शिवजी कुमार ने सरकारी एवं अन्य योजनाओं में विधवा महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। इसका समर्थन बैठक में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यो ने किया,साथ ही कटरमाला पंचायत के वार्ड सदस्यो का पंचायत स्तर पर वार्ड सदस्यो की सर्वसम्मति से वार्ड संघ का गठन भी किया गया। जिसमे उक्त पंचायत अध्यक्ष के पद पर, शंभू सहनी,सचिव कुशमा कुमारी, कोषाध्यक्ष धर्म कुमार का चुनाव किया गया। गोरौल प्रखंड वार्ड संघ कमिटी में नाम दर्ज कराने हेतु ,अरविंद कुमार का नाम सर्वसम्मति से चयन किया गया है। बैठक में उपमुखिया दीपक कुमार,रंजन कुमार,अरविंद कुमार,कुशमा कुमारी,धर्म कुमार,मालती देवी,राजेश कुमार सिंह,अखिलेश कुमार ठाकुर,अर्जुन कुमार समेत कई वार्ड सदस्य मौजूद रहें।
