पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर बाजितपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्या एवं उनके पति के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले को लेकर प्राचार्या के द्वारा थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कर आरोपीयों की गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। थाने एवं शिक्षा विभाग के वरिय पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय राघोपुर बाजितपुर की प्रभारी प्राचार्या सुचिता कुमारी ने बताया है कि पंद्रह फरवरी को वह अपने पति कुमोद कुमार के साथ बाइक से विद्यालय पहुंच एवं विधालय का कार्यवाही शुरू करते ही राघोपुर नरसंडा गांव निवासी अजीत कुमार गुप्ता, एवं सुबोध कुमार राय, विधालय के अंदर घुस कर गाली गलौज करते हुए विधालय के कार्य में बाधा उत्पन्न कर मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया एवं विधालय के कुर्सी टेबल को तोड़कर विधालय के अभिलेख को क्षती पहुंचाने लगा उसके बाद 17 फरवरी को जब मैं पुनः अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय जा रही थी की विधालय के समीप पहले से घात लगाए बैठे सुबोध राय अपने भाईयों एवं तीन अज्ञात लोगों के साथ हथियार से लैस होकर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया जिससे वह बाइक से गिर गई इसी दरम्यान मेरे पति कुमोद कुमार के साथ मारपीट की जिससे मेरे पति का आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है बताया गया है कि प्रधानाध्यापिका के गले से चैन एवं कान की बाली भी छीन कर जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए।