कनिय विद्युत अभियंता ने बलिगांव थाने में दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने का मामला दर्ज कराया है।/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रशाखा के कनिय विद्युत अभियंता ने बलिगांव थाने में दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने का मामला दर्ज कराया है।
इस मामले में कनिय विद्युत अभियंता अनिरुद्ध कुमार ने दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया है कि अगरैल भंगहा टोला निवासी के लालदेव सिंह के पुत्र कमलेश्वर सिंह के द्वारा घरेलू परिसर में मेन एलटी लाइन से टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था जिसमें विभाग को पच्चीस हजार रुपए की कम्पनी को क्षती हुइ है। उन्होंने ने बताया है कि उक्त गांव में ही विश्वनथ साह के पुत्र प्रेम कुमार साह के द्वारा घर एवं मुर्गी फार्म में मीटर बाईपास कर बिजली का प्रयोग किया जा रहा है जिससे चौबीस हजार छः सौ अंठावन रुपए की क्षति नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को हुई है। जेई ने बताया कि अबतक बकाएदारों समेत कुल 89 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
