एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी भूषण राय के पक्ष में भाजपा ने झोंकी अपनी ताकत । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व करने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए विभिन्न दलों के उम्मीदवारों द्वारा जगह जगह बैठके की जा रही है। वैसे चुनाव दलगत होने के कारण महागठबंधन एवं एनडीए अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को लुभाने का कार्य कर अपने पक्ष में मतदान करने की कोशिश में लगे हुए । एनडीए प्रत्याशी भूषण राय को जिताने के लिए भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया की भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक हाजीपुर में सुखदेव मुखलाल महाविद्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं संचालन महामंत्री विवेक रंजन ने किया किया। कार्यक्रम का प्रारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई ,संत शिरोमणि रविदास जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वंदे मातरम गायन के साथ से कार्य समिति की बैठक प्रारंभ हुआ ।जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियो ,कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनसे एनडीए उम्मीदवार भूषण राय को जिताने के लिए आह्वान किया। जिला कार्यसमिति में सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि अपने-अपने प्रखंड में बैठक सुनिश्चित कर भूषण राय के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करने को कहा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एमएलसी चुनाव को चुनौती के रूप में लिया है, गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बरादिल रखते हुए निश्चित ही चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगा । श्री कुशवाहा ने कहा कि मुझे अपने कार्यकर्ताओं पूरा भरोसा है। भारतीय जनता पार्टी का एक एक वोट एनडीए उम्मीदवार भूषण राय के पक्ष मे जाएगा ।प्रखंड बार मतदाता का जब समीक्षा करेंगे तो 85% वोट एन डी ए का है ।वैशाली जिला एनडीए का गढ़ माना जाता है, जहां से केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस प्रतिनिधित्व करते हैं। वही हाजीपुर का लाल नित्यानंद राय केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हैं ।चार विधायक एनडीए के है, लेकिन दुर्भाग्य है कि हाजीपुर, वैशाली जिला से एमएलसी अपने गठबंधन का नहीं हो सका।इस बार निश्चित एमएलसी वैशाली अपने गठबंधन का होगा ।बैठक में पातेपुर के विधायक लखेंद्र कुमार रोशन उर्फ लखेंद्र पासवान, लालगंज के विधायक संजय कुमार सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गौतम ,मनिंदर सिंह ,सुमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला के सभी पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, महामंत्री प्रकोष्ठ के संयोजक, सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।