April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत में वार्ड सदस्या के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत में वार्ड सदस्या के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा                                                         रिपोर्ट सुधीर मालाकार।         महुआ (वैशाली) इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन चल रहा है। जहां पर विभिन्न योजनाओं का चयन एवं योजना लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना थी ।प्रत्येक लोगो तक पक्का मकान बनाना उनका लक्ष्य था लेकिन दुर्भाग्यवश आज भी यह योजना अपने लक्ष्य से कोसों दूर है ।पंचायत में वार्ड सदस्य, मुखिया ,आवास सहायक एवं दलालों की ही चलती है ।पक्के मकान वाले को ऊंची रकम उगाही कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाता है। फूश एवं झोपड़ी में रहने वाले आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित है। जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी प्रमोद कुमार सिंह पिता दीपनारायण सिंह ने जिलाधिकारी वैशाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआ को लिखित आवेदन देकर वार्ड सदस्य रीना देवी एवं उनकी गोतनी अनीता देवी का नाम आवास योजना की सूची से हटाने की मांग की है ।बताते चलें कि रीना देवी पिछले सत्र में भी वार्ड सदस्या थी और पुनः इस बार के चुनाव में वार्ड सदस्या के रूप में निर्वाचित हुई हैं। वार्ड सदस्या के पति मोहन कुमार पासवान गलत तरीके से अपना एवं अपने भाई का नाम आवास सूची में दर्ज कराया है जबकि प्रमोद कुमार सिंह ने आवेदन में लिखा है कि वह पक्के छतदार मकान और दोपहिया वाहन के मालिक भी हैं। वैसे में आवास की सुविधा से उनका नाम सूची से हटा दी जाए। इसी वार्ड क्षेत्र में पिछले सत्र में हुए सात निश्चय कार्य में किए गए आवंटन राशि एवं कार्य का ब्यौरा सूचना के अधिकार के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआ से मांग की है। जल नल का कार्य अभी भी वार्ड संख्या पांच में अधूरा है ।श्री सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारी क्या कुछ कर पाते हैं यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.