पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट। पातेपुर के गोविंद पुर बेला पंचायत में बेलादम गांव स्थित किड्स गार्डेन डेवेलपमेन्ट एकेडमी की छात्र उजमा जावेद ने अब से सिर्फ तीन साल पहले नामांकन नर्सरी में हुआ और महज तीन साल में नर्सरी से वर्ग 6वां मे जाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एकेडमी के शिक्षकों की मानें तो उजमा बचपन से जिज्ञासु तथा पढ़ने में तेज है यहां इन्हें अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलने इनका स्थिति और भी मजबूत होता गया और इस वर्ष उसने वार्षिक परीक्षा 2022 में 93% अंक ला कर क्लास टापर के साथ साथ स्कूल टापर का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं दुसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का नाम मो फरहान व तीसरा स्थान पर मो शागिल तथा मो अरमान है। यहां के प्राचार्य मोहम्मद आदिल हसनी का कहना है कि हर क्लास के टापर्स में छात्र / छात्रा का अनुपात 1:2 है । तो यह साफ है की बेटियां बेटों से आगे है। छात्रों की इस सफलता पर जहां अभिभावकों में खुशी का माहौल बना हुआ है वहीं एकेडमी के प्राचार्य के साथ साथ शिक्षकों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।