प्रखंड वार्ड संघ के हुआ चुनाव.. मुन्द्रिका बने अध्यक्ष।
गोरौल प्रखंड से कौशल किशोर सिंह के साथ राजू कुमार की रिपोर्ट
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोंन्धों पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सोंन्धों परिसर में बैठक बुलाई। अध्यक्षता पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के वार्ड संघ के उपाध्यक्ष शिवजी कुमार ने की थी। बैठक में गोरौल प्रखंड में संघ बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पंचायत स्तरीय विकास की योजना गांव से होकर ही गुजरती है। जिसमें हमारी भुमिका अहम है. इस हेतू एक संघ बनाकर हमें अपने हक हकुक और अधिकार की रक्षा कर सकते है। इस मौके पर उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने संघ बनाए जाने के प्रस्ताव को ध्वनी मत से पारीत किया गया। श्री राय के प्रवेक्षण में ही प्रखंडस्तरीय वार्ड संघ का चुनाव हुआ. जिसमे मुन्द्रिका राय को गोरौल प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष मो. विक्टर खान, सचिव रंजीत कुमार, महासचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष अरबिन्द कुमार, संयोजक कविता कुमारी, को बनाया गया। वही मिडिया प्रभारी कुंदन राम, मनोनीत हुए. इसके साथ साथ छह वार्ड सदस्यों को कमिटी सदस्य के रुप में नामित किया गया।