April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव थाना में बिहार पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन झंडोत्तोलन कर चला स्वच्छता अभियान-/रिपोर्ट गोपाल सहनी

नयागांव थाना में बिहार पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन झंडोत्तोलन कर चला स्वच्छता अभियान-  नयागांव (सारण)नयागांव थाना में बिहार पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम द्वारा बिहार पुलिस का विभागीय झंडा फहराया गया तथा थाना परिसर से लेकर छपरा हाजीपुर NH19 मुख्य सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों एवं चौकीदारों ने इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया जिसमे मुख्यरूप से चौकीदार बुझावन मांझी, विकास कुमार,सत्यनारायण राय,चंद्रिका मांझी, ओमनाथ, बाली,पवन,डाटा ऑपरेटर अंकित समेत सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए।इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाले बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के तहत खेलकूद प्रतियोगिता से लेकर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.