April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुखिया व ठेकेदार का हत्यारा हिस्ट्रीशीटर चंदन सिंह उर्फ हड्डी धराया/रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

मुखिया व ठेकेदार का हत्यारा हिस्ट्रीशीटर चंदन सिंह उर्फ हड्डी धराया


गोपालगंज। पुलिस ने बीडीओ के चेंबर में घुस कर ठेकेदार की हत्या करने वाले बदमाश चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे मीरगंज पुलिस ने सीवान व गोपालगंज की सीमा पर नौतन थाने के समीप से दबोचा। वह सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के ओईनी गांव का निवासी है। उस पर यूपी के देवरिया जनपद के खामपार, सीवान के दरौली व मैरवा के साथ मीरगंज एवं फुलवरिया थानों में हत्या व लूट के छह से अधिक माामले दर्ज हैं। चंदन उर्फ हड्डी ने वर्ष 2012 में फुलवरिया बीडीओ के चेंबर में घुस कर जिले के एक बड़े ठेकेदार आमोद तिवारी की हत्या कर दी थी। जबकि वर्ष 2020 में मुखिया अरुण सिंह को उनके दरवाजे पर ही गोलियों से भून डाला था। हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया अपराधी दुर्दांत है। वह सुपारी किलर का काम करता था। उसने अपना गैंग बना रखा है। जिसके कम से कम बीस सदस्य हैं। यह गैंग उत्तर प्रदेश व गोपालगंज के सीमावर्ती इलाके में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। उसने मैरवा थाना क्षेत्र में पहली डकैती कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.