April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का हुआ आयोजन   / ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट 

रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का हुआ आयोजन                ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट                     मुजफ्फरपुर ( बिहार )

रोज़गार मेला के माध्यम से 591 युवक युवतियों का डायरेक्ट प्लेसमेंट हुआ तथा DDUGKY में कौशल प्रशिक्षण हेतु 215 लोगों का चयन हुआ और स्वरोजगार हेतु RSETI में 706 का चयन हुआ।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रोजगार -सह -मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर्जा हाई स्कूल, मडवन प्रखण्ड, मुजफ्फरपुर मे सफलतापूर्वक किया गया। रोजगार मेला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार , उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया।मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमति अनीशा, DDM नाबार्ड श्रीमति जूही प्रवासिनी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी श्री सतीश कुमार, BPM आशुतोश कुमार, ज़िला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर ,HR प्रबंधक उज्जवल कुमार , अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति के सचिव तथा मडवन के सभी टीम की उपस्थित थी।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से जीविका मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा बेरोजगार युवा युवतियों को संगठित क्षेत्रों के गैर सरकारी संस्थाओं में सीधे रोजगार उपलब्ध कराने, DDUGKY से प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर रोजगार से जोड़ने तथा RSETI से प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने हेतु रोजगार- सह -मार्गदर्शन मेला लगाया गया।

इस रोजगार मेले में संगठित क्षेत्रों में ग्रामीण युवा एवं युवतियों को विभिन्न कंपनिया जैसे SIS सिक्योरिटी गार्ड, शिवशक्ति बायोटेक, नवभारत फर्टिलाइजर्स, वर्धमान, g4s सिक्योरिटी,विजन इंडिया,यूनिटी मायक्रो फाइनेंस बैंक इत्यादि बड़ी-बड़ी कंपनियों में सीधे रोजगार मुहैया कराई गई। इस मेला में युवा युवतियों की भागीदारी बहुत उत्साहवर्धन थी ली कंपनियों से नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।

इस रोज़गार मेला के माध्यम से 591 युवक युवतियों का डायरेक्ट प्लेसमेंट हुआ तथा DDUGKY में कौशल प्रशिक्षण हेतु 215 लोगों का चयन हुआ और स्वरोजगार हेतु RSETI में 706 का चयन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन DPM अनिशा ने किया और कहा कि गरीब और वंचित समाज के उत्थान हेतु जीविका विभिन कार्यो द्वारा हमेशा तैयार रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन DPM अनिशा ने किया और कहा कि गरीब और वंचित समाज के उत्थान हेतु जीविका विभिन कार्यो द्वारा हमेशा तैयार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.