January 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकलां :विदाई समारोह का हुआ आयोजन /nri/नसीम रब्बानी

चेहराकलां :विदाई समारोह का हुआ आयोजन
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
वैशाली: चेहराकलाँ प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भाव मंडप भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद सिंह एवं सेवानिवृत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री अवधेश प्रसाद राय की सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रखंड चेहराकलाँ एवं गोरौल के अधिकांश शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे. इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री कुमुद रंजन, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि श्री अशोक राय, सेवानिवृत्त शिक्षक वीर चंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक फैजी, बी.आर.पी. गोरौल श्री कौसर प्रवेज़ खान, बी. आर. पी. पवन कुमार, शिक्षक रघुनाथ कुमार, प्रधानाध्यापक वासिफ अख्तर, लेखपाल श्री राम जी, मो. इस्लाम, प्रधानाध्यापक श्री दीपक प्रसाद सहित अन्य गणमान्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने विदाई समारोह में भाग लिया.
उक्त विदाई समारोह में मंच का संचालन बी.आर.पी. गोरौल श्री कौसर प्रवेज़ खान द्वारा किया गया. सेवानिवृत्त हो रहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद सिंह एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री अवधेश प्रसाद राय भावुक नजर आए.
विदाई समारोह में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त हो रहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश प्रसाद सिंह को अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक श्री दिनेश राम द्वारा अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.
 उक्त जानकारी मो. नसीम अख़्तर, शिक्षक, रा. उ. म. वि. मुस्तफ़ापुर उर्दू सह टीचर्स ऑफ़ बिहार के तिरहुत प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.