March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धूम्रपान की लत जानलेवा साबित हो सकती है

धूम्रपान की लत जानलेवा साबित हो सकती है

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाबकी रिपोर्ट।                     मुजफ्फरपुर( बिहार )

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के 2 डॉक्टर 2 नर्स एवं एक डाटा ऑपरेटर की टीम समस्तीपुर जिला सदर हॉस्पिटल में निरंतर स्क्रीनिंग कार्य में कार्यरत है । डॉ रश्मि वर्मा का कहना है धूम्रपान की लत जानलेवा साबित हो सकती है । डॉक्टर खुशबू कहती हैं धूम्रपान शरीर के लिए काफी नुकसानदेह होता है । साथ ही जो स्मोकिंग से होने वाले धुएं के संपर्क में आता है उसके फेफड़ों में भी नुकसान पहुंचता है । सिगरेट पीने के 3 मिनट बाद से ही फेफड़े में ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है , ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है । शरीर में मोनो ऑक्साइड बढ़ने लगता है। जिससे ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है धूम्रपान से 12 तरह के कैंसर हो सकते हैं । मुंह का कैंसर , गले का कैंसर , लिवर कैंसर , लेरींगस कैंसर ईशा फगस (भोजन नली का कैंसर) ,ग्रीवा कैंसर , किडनी लीवर ब्लाडर शुगर पेट यकृत गुदाद्वार ल्यूकेमिया । टीम बताती है जिनकी भी स्क्रीनिंग होती है अगर वह धूम्रपान या किसी तरह का अमल रखते हैं तो वहीं उसी वक्त उन्हें काउंसलिंग करके उनकी आदत छोड़वाते है । । डॉक्टरों ने कहा कि धूम्रपान सख्ती से बंद करें और उन्हें समझाते हुए संकल्प करें कि शराब गुटखा लेने से वंचित रहे ।                                                       REPORT ANJUM SHAHAB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.