March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

युगांतर पुरुष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व० रघुनाथ पाण्डेय जी की जयंती मनायी गई

युगांतर पुरुष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व० रघुनाथ पाण्डेय जी की जयंती मनायी गई

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब                                            की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर ( बिहार )

 


अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष व बिहार प्रदेश कॉंग्रेस के प्रतिनिधि एवं अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष उमेश कुमार राम ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व युगांतर पुरुष स्व० रघुनाथ पाण्डेय जी के जयंती के अवसर पर मिठाई वितरण कर उनकी जयंती मनायी। श्री राम ने कहा कि स्व० रघुनाथ पाण्डेय जी उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के चौतरफा विकास के लिए उन्होंने श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर, तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण कॉलेज, होम्योपैथिक कॉलेज, उमा पाण्डेय कॉलेज, लॉ कॉलेज, बिजनेस मैनेजमेन्ट कॉलेज सहित अनेकों संस्थानों की स्थापना की जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महान समाज सेवी व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व० रघुनाथ पाण्डेय जी की ” आदम कद प्रतिमा ” मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत भगवानपुर , बैरियi मुजफ्फरपुर में लगाने के लिए बिहार सरकार एवं प्रशासन किया है। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में :- अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष व काँग्रेस नेता उमेश कुमार राम, डॉ० आकाश कुमार, अनीता देवी, शिवम कुमार, रामनवमी प्रसाद ठाकुर, मोहम्मद जियाउद्दीन, शिवजी राय, प्रेम कुमार मिश्रा, md Isteyak anjum, विजय कुमार यादव, अलख निरंजन शर्मा, राम नरेश राय, मोहम्मद जीशान, प्रशांत राज, विजय कुमार पाण्डेय, राम बाबु पोद्दार, राजेश शुक्ला, लालबाबू राय, अमित चौधरी, सिद्धार्थ कुमार, रौशन कुमार कुशवाहा, राहुल कुमार सहित अन्य। भवदीय – उमेश कुमार राम , अध्यक्ष, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद व प्रतिनिधि, बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी।                                REPORT ANJUM SHAHAB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.