April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत

पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मरुई से मौड़ा जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई वही एक अन्य साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का ईलाज समस्तीपुर के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। घटित घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी 26 वर्षीय श्याम कुमार राम अपनी बाइक से अपने ससुर को पातेपुर थाना क्षेत्र के मरुई गांव पहुंचाने आया था। अपने ससुर को घर पहुंचा कर वह अपने घर लौट रहा था।इसी क्रम में घर लौटने के क्रम में युवक जैसे ही मरुई चौक से मौड़ा जाने वाली सड़क से जा रहा था तभी मौरा के तरफ से आ रही किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक के बाइक में ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने युवक की पहचान कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच कर आनन फानन में घायल को लेकर समस्तीपुर के किसी निजी क्लिनिक में लेकर गए जहां साइकिल सवार घायल का ईलाज किया गया वही बाइक सवार युवक श्याम कुमार राम को चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा घायल युवक को पटना ले जाने के क्रम में ताजपुर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने युवक के शव को लेकर पातेपुर थाने पहुंचा। शव के साथ लोगो को थाने पहुंचने पर पुलिस उक्त युवक के परिजनों द्वारा दिये गए फर्द बयान के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है घटित घटना से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं एक तीन वर्षीय एक दो वर्ष के वहीं पत्नी भी गर्भवती बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.