महुआ बिबि कनिजुल निशां सुन्नी वक्फ स्टेट संख्या 1332 की जमीन पर मार्केट,लाइब्रेरी, छात्रावास, विवाह भवन एवं 7 बिगहा जमीन घोटाले की जांच को लेकर विधानसभा में आवाज़ उठाएंगे – सुदामा प्रसाद। रिपोर्ट नसीम रब्बानी
महुआ सुन्नी वक्फ स्टेट सं.1332 की जमीन पर विकास एवं घोटाले की जांच को लेकर आंदोलन तेज होगा-इंसाफ मंच, वैशाली
महुआ, 5 अप्रैल 2021
हाजीपुर : महुआ मुकुंदपुर पहाङटोला में लोक संवाद सभा की अध्यक्षता राजू वारसी ने किया मंच का संचालन मो सलाम तथा सभा को संबोधित करते लोक संवाद सभा के मुख्य वक्ता भाकपा-माले विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि महुआ मुकुंदपुर के सुन्नी वक्फ बोर्ड बिबि कनिजुल निशां वक्फ स्टेट संख्या 1332 के गुदरी स्थिर जमीन पर मार्केट, विवाह भवन,लाइब्रेरी,छात्रावास,मुसाफिरखाना, महिला प्रशिक्षण केन्द्र निर्माण कार्य शुरू कराने तथा इस वक्फ स्टेट की 7 बिगहा जमीन थी जो अब सिर्फ 2 बिगहा बची 5 बिगहा जमीन जो लापता हैं जिसे लोकल कमिटी ने बेच दिया उसकी उच्च स्तरीय जांच हो इस मांगों को विधानसभा में उठाएंगे वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा राज्य अध्यक्ष नेता विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा इस वक्फ के विकास एवं घोटाले को लेकर आंदोलन तेज होगा तथा मोदी सरकार द्धारा किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस नहीं होता है तब तक किसान आंदोलन भी चलता रहेगा वहीं इंसाफ़ मंच के वैशाली जिला प्रभारी राजू वारसी ने कहा कि महुआ वक्फ के गुदरी स्थिर सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन पर जल्द से जल्द मार्केट, लाइब्रेरी, छात्रावास, विवाह भवन अन्य कार्य शुरू कराने के लिए एवं जमीन घोटाले जांच मांग को लेकर आंदोलन तेज होगा । सभा में उपस्थित रहे मो सलाम,मो मिस्टर, हाजी बब्लू ,जावेद हुसैन,अब्दुल्ला अंसारी, रिजवान अंसारी, मोअज्जम सरकार,कबीर,इफ्तेखार,सफदर इरशाद,सुड्डू खान ,पेंटर हसन,लाल बहादुर दास , जैनुल,देव कुमार,फैयाज,अशरफ खान अन्य लोग मौजूद थे