विभूतिपुर में लगातार चल रही है सघन वाहन चेकिंग अभियान, प्रशासन द्वारा चालकों को दी जा रही है हिदायत
विभूतिपुर में लगातार चल रही है सघन वाहन चेकिंग अभियान, प्रशासन द्वारा चालकों को दी जा रही है हिदायत
विभूतिपुर/ समस्तीपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र में लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ट्रैफिक नियम पालन न करने करने वाले , गाड़ी के कागजात न रखने वाले, हेलमेट, मास्क का प्रयोग न करने वाले, तथा ट्रिपल लोडिंग चलने वाले से उचित चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। आप ही लोगों को जागरूक करते हुए ट्रैफिक नियम के पालन करने, गाड़ी का कागजात रखने, हेलमेट मास्क का प्रयोग करने, ट्रिपल लोडिंग न चलने की हिदायत भी दी जा रही है। ताकि दुर्घटना काम हो सके। वही नियम के पालन नहीं करने वाले चालक लगातार सकरी गली से निकलते नजर आते हैं।
