April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ थाने के नारायणपुर बुजुर्ग में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब के साथ एक स्कॉर्पियो भी किया जप्त

महुआ थाने के नारायणपुर बुजुर्ग में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब के साथ एक स्कॉर्पियो भी किया जप्त
महुआ। नवनीत कुमार
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब गैंग के दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक स्कॉर्पियो भी जब्त कर लिया है। बीते महुआ थाने के नारायणपुर बुजुर्ग में हुई छापेमारी में यह सफलता हासिल हुई।
उत्पाद अधीक्षक विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार और संगम कुमार ने पुलिस बल के साथ नारायणपुर बुजुर्ग में छापेमारी की। जहां उत्तराखंड निर्मित 173 कार्टन शराब बरामद की गई। इस दौरान शराब गैंग के दो व्यक्ति सत्येंद्र शर्मा और इंद्रेश कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक विजय शंकर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां एक बड़ी टीम शराब खपाने में काम कर रही थी। जिस पर कार्रवाई की गई। इस बीच शराब के साथ दो धंधेवाज पकड़े गए। उन्होंने यह भी बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसमें संलिप्त अन्य लोगों की खोज में टीम लगी है। शराब होली पर खपाने के लिए मंगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.