April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ : होली मिलन समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब धमाल मचाया

महुआनवनीत कुमार
महुआ में अक्षयवट राय कॉलेज के पास एक होटल सभागार में गुरुवार को होली मिलन समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब धमाल मचाया। वे एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और फगुआ गीत गाकर धमाल मचाया।
होली मिलन समारोह का आयोजन गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश नेता आलोक कुमार के द्वारा गई थी। इस मौके पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी गौरीशंकर सिंह, बृजेश मणि, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश निषाद वरनाला, भारत भूषण, श्याम किशोर गिरि, अनिल सिंह, धीरज गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, शिवचंद्र राय, रविंद्र कुशवाहा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। यहां पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया साथ ही फगुआ गीत भी धाकड़ धमाल मचाया और ठुमके भी लगाए। उधर अररा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर जाप नेता नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर लोगों से अबीर गुलाल खेलें। यहां पर भी लोगों ने फगुआ गीत गाएमहुआ के गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर डॉ महेश चौधरी के नेतृत्व में होली मिलन का आयोजन किया गया। यहां डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ शमीम अंसारी, डॉ वी दयाल सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ विकास, डॉ चंदन सिंह, डॉ एसी जयसवाल, डॉ अरुण कुमार, डॉक्टर आरपी सिंह आदि एक दूसरे को गुलाल लगाएं। महुआ अस्पताल में प्रभारी डॉ कमलेश कुमार के नेतृत्व में होली मिलन का आयोजन हुआ। यहां डॉ मनोरंजन सिंह, स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार, सुधीर कुमार सिंह आदि ने एक-दूसरे को गुलाल लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.