April 3, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

भागवत कथा हेतू 1001कुँवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा

भागवत कथा हेतू 1001कुँवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा


हाजीपुर/।पातेपुर प्रखण्ड के महथी धर्मचंद के माँ मनोकामना देवी मंदिर में परिसर में शारदीय नवरात्र एवं नौ दिवसीय भागवत कथा हेतु 1001 कुँवारी कन्याओं ने गाजे बाजे हाथी घोड़े के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई।महथी धर्मचंद यज्ञ परिसर से सुबह ही कुँवारी कन्याओं ने कलश लेकर महथी में पुरानी ठाकुरवाड़ी के पास पहुंची जहाँ पूर्व से पहलेजा घाट दक्षिण वाहिनी गंगा जल जो टैंकर से मंगाई गई थी जिसे वैदिक आचार्य सत्येंद्र झा के मंत्रोंचारण से शुद्धिकरण करने के पश्चात मुख्य यजमान आनंदमोहन,समिति सदस्य अरुण सिंह,अपने कलश लेकर यज्ञ स्थल की ओर 23 किलोमीटर दूरी तय कर पहुँची जहाँ यज्ञ स्थल पर समाज सेवी एवम एवम दीक्षा ग्रुप कंपनी के निदेशक अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह ने फीता काटकर कलश यात्रियों को यज्ञ स्थल प्रवेश कराया।इस अवसर पर यज्ञ समिति के व्यवस्थापक सह मंदिर के संस्थापक जितेंद्र सिंह,नाथू सिंह,स्थानीय मुखिया विनोद कुमार सहनी,जिला पार्षद सागर सहनी,नागमणि सिंह,चंदन सिंह,राजेश पासवान,मिथलेश सिंह,रघुवीर सिंह,संजीव सिंह,राजेश पासवान,विनोद पासवान ,निरंजन कुमार सिंह समेत महथी धर्मचंद यज्ञ समिति के सैंकड़ों लोग के साथ आस पास के हजारों श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया।यज्ञ समिति के व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते बताया कि नौ दिवसीय भागवत कथा में वृंदावन से नित्यानंद जी महाराज एवम कथा वाचक राधा रानी पधार चुकी है जो संध्या 6 बजे से प्रवचन करेंगे।यही इस कार्य क्रम में तीसीऔता पंचायत पूर्व मुखिया मनोज चौधरी,उप मुखिया अरुण राय,पैक्स अध्यक्ष पति दिलीप सिंह,अनिल झा आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.