April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

42वें स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में पार्टी के 42वें स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थापना दिवस के मौके पर पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्त्ताओ ने पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करते हुए पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने कहा कि इन्ही महापुरुषों की देन है कि आज भाजपा देश ही नही बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी के प्रति इनके कृतित्व को कभी भुलाया नही जा सकता।इनके पद चिन्ह पर चलकर हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को औ ही सशक्त और मजबूत बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशर्फी सहनी ने किया वही संचालन उतरी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु ने किया। कार्यक्रम में शिवचंद्र राम, मनीष यादव, दिनेश साह, राजेश पासवान, चंद्रदीप पासवान, रंजीत कुमार रंजन, रवीकेश आर्य,नरेश राय, इंद्रजीत सिंह, अशोक कुमार उर्फ टाइगर, चमन कुमार, नीरज मिश्रा , नरेश ठाकुर, समेत दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.