May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सम्राट अशोक की जयंती का आमंत्रण देने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने किया गांव का दौरा ।

सम्राट अशोक की जयंती का आमंत्रण देने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने किया गांव का दौरा । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर( वैशाली) महात्मा फुले समता परिषद एवं जनता दल यूनाइटेड के संयुक्त तत्वाधान में पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल में आयोजित सम्राट अशोक जयंती में भाग लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा गांव गांव का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया गया ।जदयू के वरिष्ठ नेता कमल प्रसाद सिंह तथा बजेंद्र कुमार पप्पू के नेतृत्व में महुआ एवम पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा किया गया। इस दौरा के समय पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह कुशवाहा , अकिल देव सिंह, मिर्जानगर मुखिया पति गोनौर प्रसाद सिंह, मनोज कुमार राय ,रामसागर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण नंदन सिंह, रामाशीष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।महुआ प्रखंड के बरहर चौक पर लोगों का आमंत्रित करते हुए कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि मौर्य वंश के महान शासक सम्राट अशोक की जयंती 9 अप्रैल 2022 को पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित की गई है। जिसमें महात्मा फुले समता परिषद एवं जदयू के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन प्रसाद सिंह करेंगे ,जबकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता दल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बिहार विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा होंगे। इस कार्यक्रम में जद यू एवं परिषद के सभी कार्यकर्ता जयंती समारोह को भव्य बनाने में लगे हैं । लोगों से आग्रह करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मगध सम्राट मौर्य वंश शासक अशोक की जयंती के अवसर पर मगध की संस्कृति की झलक को देख सकेंगे। उन्होंने पूरे भारतवर्ष पर न्याय पूर्ण शासन किया था, ऐसे महान शासक की जयंती मना कर हम अपने आप को धन्य समझ रहे हैं ।लोगों से जयंती समारोह में आने का सादर आमंत्रण दिया। जयंती समारोह में वैशाली जिले के विभिन्न गांव से हजारों की संख्या में लोग श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे। जहां पर सम्राट अशोक जयंती मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.