दिनांक 06-04-2022 को आर० टी० आई० सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत की जांच में पहुंचे जिला लोकपाल पदाधिकारी l
दिनांक 06-04-2022 को आर० टी० आई० सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत की जांच में पहुंचे जिला लोकपाल पदाधिकारी l
वैशाली जिला के चेहरा कला प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चेहरा कला निवासी देवेंद्र राय द्वारा पंचायत प्रतिनिधि एवं मनरेगा कर्मचारी व पदाधिकारी के मिलीभगत के द्वारा मनरेगा में व्यापक धांधली की शिकायत का आवेदन जिला लोकपाल पदाधिकारी वैशाली के पास दिया गया था l
उक्त आवेदन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास आवेदन आने के बाद उचित कार्रवाई एवं जांच हेतु वह चेहरा कला पंचायत में पहुंचे हैं एवं पंचायत के लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनी एवं घर घर जाकर जांच किया l तब पता चला कि इस पंचायत में व्यापक ढंग से एवं चालाकी से भारी घोटाला किया गया है जिसमें पाया गया कि ब्लॉक कार्यक्रम पदाधिकारी को दो बार लोकपाल कार्यालय से पत्र जारी किया गया जब उत्तर नहीं आया तब लोकपाल वैशाली राकेश कुमार ने कार्रवाई शुरू की जिसमें स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान भारी घोटाला पाया गया l जिसमे
जॉब कार्ड बड़े लोगों को बना दिया गया है जिससे गरीब लोग वंचित हो गए हैं l
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवाज की निर्माण नहीं कराई लेकिन आवास निर्माण में श्रमिक के रूप में कार्य करने के आरोप में ₹10098 लगभग मनरेगा योजना से भुगतान किया गया जो पूर्णता फर्जीवाड़ा पाया गया l
धर्मेंद्र राय का घर को देवकी प्रसाद ने अपना घर बता कर पैसे का निकासी कर लिया गया जो कि वर्तमान मुखिया ब्रह्मदेव राय की भाभो है l
वही एक शिकायत और मिले जिसमें पेट्रोल पंप के मालिक को प्रधानमंत्री आवास योजना मिला जिसके जांच के दौरान सही पाया गया l
वहीं पंचायत रोजगार सेवक कुमोद कुमार, आवाज सहायक धर्मेंद्र कुमार, तकनीकी सहायक अनुपम कुमार, बी० एफ० टी० सुनील कुमार, अकाउंटेंट प्रदोष कुमार से जब पूछताछ की गई तो उन सब की मिलीभगत से लोकपाल वैशाली राकेश कुमार एवं स्थानीय प्रशासन को गांव के लगभग 10 किलोमीटर के चक्कर लगवा दिए लेकिन अस्थाई रूप से कहीं भी एक भी योजना सही नहीं पाया गया l
जिसमें पशु सेठ के नाम पर बस लोहे के 4 खम्भा पाया गया वही एक भी सोख्ता नहीं पाया गया जबकि अकाउंटेंट प्रदोष कुमार एवं पंचायत रोजगार सेवक कुमोद कुमार का कहना है कि जॉब कार्ड 32994 एवं 10,000 से ज्यादा सोख्ता और 200 से ज्यादा पशु सेठ गांव में बनवाया गया है l जिसमें यह भी कहा गया कि 2020 के बाद से मिट्टी का काम निजी स्थलों पर बंद कर दिया गया है जांच के बाद धांधली की शिकायत को सही पाए जाने पर लोकपाल वैशाली राकेश कुमार ने कहा कि जितने भी पदाधिकारी एवं कर्मचारी इस घोटाले में लिफ्ट हैl उन सभी पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा एवं दोषी पाए जाने पर F.I.R. किया जाएगा और राशि की वसूली की जाएगी l
मौके पर मौजूद वैशाली लोकपाल टीम सोनू सूद, कर्मजीत प्रसाद ,मदन रजक एवं कटहरा ओ० पी० मुमताज अंसारी एवं गांव के निवासी लालदेव राय, शंकर राय ,वीरेंद्र प्रसाद ,मनोज कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे l
