April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रामनवमी को लेकर शांती समिति की हुई बैठक।

गोरौल वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट।                      रामनवमी को लेकर शांती समिति की हुई बैठक।
गोरौल थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने अंचल अधिकारी ब्रजेश पाटिल की अध्यक्षता में थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर शांती समिति की कराई बैठक ,
बैठक में श्री पाटील ने कहा कि रामनवमी पर्व शांति सद्भाव के साथ मनाएं ,और बिना परमिशन के जुलूस नही निकालें,
वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा कि आला अधिकारियों के आदेश अनुसार शांति समिति की बैठक कराई गई है
आदेश के अनुसार रामनवमी पर में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकलना है किसी के भावनाओं ठेस न पहुंचाए, डिजे बाजा बजाना मना है और किसी भी तरह का शस्त्र हथियार जुलूस में लेकर चलना मना है और कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में पकड़ा गया तो उसकी खैर नहीं है बिना परमिशन के जुलूस निकालना भी मना है अगर कानून का उलंघन करते हुए कोई भी व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके साथ साथ कमिटी के सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस बात का समर्थन किया ,
बैठक में उपस्थित भगवान सिंह ,मुकेश सिंह, इरशाद अहमद, इम्तेयाज अहमद, पप्पू राना, राजा बाबू , अशोक कुमार, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, अंसार अहमद, अन्य दर्जनों लोग उपस्थित नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.