April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक ईमली के पेड़ से एक विवाहिता का लटका हुआ शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खेसराही अन्तर्गत मुर्गियाचक गांव स्थित चंवर में एक ईमली के पेड़ से एक विवाहिता का लटका हुआ शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक महिला खेसराही के मुर्गियाचक गांव निवासी संतोष कुमार मांझी की 23 वर्षीय पत्नी सिकल देवी बताई गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर नगर पंचायत खेसराही के मुर्गियाचक गांव निवासी संतोष मांझी की पत्नी शिकल देवी गुरुवार की अहले सुबह अपने सास से झगड़ा कर घर से गुस्से की हालत में निकली एवं घर से महज एक किलोमीटर दूर गांव के ही चंवर में स्थित इमली के पेड़ में अपने साड़ी का फंदा लगाकर झुल गयी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।लोगो को इसकी जानकारी तब हुई जब कुछ लोग चंवर के तरफ गेंहूँ के फसल देखने के लिए गए थे। जैसे ही लोगो की नजर चंवर स्थित इमली के पेड़ पर झूलते एक महिला के शव पर पड़ी लोग उल्टे पांव भागकर गांव पहुंचे तथा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दिया। पेड़ से शव को झूलने की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भारी संख्या में लोग उक्त पेड़ के पास जुट गए। मौके पर जुटे लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है इस मामले को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.