ट्रैक्टर ऑटो की जबरदस्त टक्कर में ऑटो चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गई वही ऑटो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग पर बहुआरा स्थित शिव मंदिर के निकट ट्रैक्टर ऑटो की जबरदस्त टक्कर में ऑटो चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गई वही ऑटो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत एवं सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम हटाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर के करीब पातेपुर बहुआरा मार्ग से दो सवारी लेकर महुआ के तरफ जा रही ऑटो जैसे ही बहुआरा शिव मंदिर के समीप महुआ ताजपुर मार्ग पर आया ही था कि महुआ के तरफ से जा रही ईंट लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर की सामने से आ रही ऑटो से भिड़ंत हो गई। ऑटो ट्रैक्टर के जबरदस्त टक्कर में ऑटो चालक सदर थाना क्षेत्र के चकरब्या अस्तीपुर गांव निवासी राजकिशोर पासवान के 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही ऑटो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो ने आनन फानन में दोनो घायलों को पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया। वही घटना से आक्रोशित लोगों ने महुआ ताजपुर मार्ग को घटना स्थल पर ही गाड़ी को सड़क के बीचोबीच खड़ी कर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगो द्वारा घटना में युवक की मौत एवं सड़क जाम की सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर लगभग दो घंटे बाद सड़क जाम हटवाकर उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
