महुआ के देसरी रोड स्थित अर्चना हॉस्पिटल मे, डिलेवरी मरीज की मौत, परिजनो ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप। रिपोर्ट प्रदीप सिंह। वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड मे स्थित अर्चना हॉस्पिटल मे, डिलेवरी मरीज की मौत. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के ,सिराजाबाद का रहने वाली, 25वर्षीय रागनी कुमारी पति सूरज कुमार है।, पूर्व से मृतिका की एक दो वर्ष की लड़की है।परिजनो ने हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप।मौके से हॉस्पिटल कर्मी हॉस्पिटल में ताला बंद कर हुए फरार ।मौके पर महुआ थाना पुलिस पहुंच जांच में जुट गई है।