April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार में राम नवमी पर निकालेगा विशाल शोभा यात्रा ,

महनार में राम नवमी पर निकालेगा विशाल शोभा यात्रा ,
अनुमंडल पदाधिकारी महनार सुमित कुमार ने जुलूस के मार्ग का किया मुआइना ।

महनार वैशाली , महनार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नवमी के मौके पर निकले गा भव्य जुलूस जिसकी पुरी तैयारी जोरों पर है पिछले दो साल कोरोना संक्रमण को लेकर सभी धार्मिक स्थल व यात्रा व जुलूस पर पाबंदी के कारण नहीं निकला लेकिन इस बार भव्य जुलूस निकाला जायेगा जुलूस शांति पुर्ण आपसी सौहार्द मोहब्बत भाई चारे के माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर शाय़द महनार थाना और अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई है बैठक के बाद एसडीओ सुमित कुमार ने अंचलाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह , थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिस बलों के साथ निकलने वाले विशाल शोभा यात्रा जुलूस के मार्गों का मुआयना किया ।
एसडीओ ने शुकर पेठिया , पटेल चौक,बाबू मुहल्ला सिनेमा रोड ,
गंगा रोड एवं मुरौवत पुर
कब्रिस्तान तक का दौरा किया और एक एक पहलू पर नजर डालें । साथ में उपस्थित विद्युत विभाग के अभियंता
को जुलूस मार्ग में बिजली
तारों से कोई नुक्सान नहीं हो उसको ऊंचा करने और
थानाध्यक्ष सह पू इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह को ट्रैफिक
नियंत्रण का निदेश दिया । यह जुलूस शुक्र पेठिया से निकल कर महनार बाजार होते हुए बाबू मुहल्ला , सिनेमा रोड गंगा रोड होते हुए मदन चौक निकल कर सीधे अम्बेडकर चौक होते हुए देसरी थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में पहुंच कर समारोह के बाद समापन किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.