April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के अतुल बने सहायक प्रवर्तन पदाधिकारी

महुआ के अतुल बने सहायक प्रवर्तन पदाधिकारी
परिणाम आते ही महुआ में अतुल के परिजनों को बधाई देने वालों का लगा ताता
केंद्रीय स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा मैं अतुल ने मारी बाजी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ व्यापारी संघ के सचिव व नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अमर कुमार गुप्ता के पुत्र अतुल गांधी उर्फ सन्नी ने केंद्रीय स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षा में बाजी मारी है। वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में सहायक प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयनित किए गए हैं। शुक्रवार की शाम को या खबर जैसे ही महुआ में आई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। अतुल पिछले महीने ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय के जनसंख्या कार्य निदेशालय पश्चिम बंगाल में जनसंख्या अधिकारी के रूप में योगदान दिए थे। फिलहाल वे कोलकाता में पदस्थापित हैं। अतुल की इस सफलता ने न सिर्फ परिजनों का सिर ऊंचा किया है। बल्कि उन्होंने महुआ के लोगों का मान सम्मान बढ़ाया है। वैशाली हाईस्कूल महुआ से मैट्रिक पास करने के बाद उन्होंने निरसू नारायण महाविद्यालय सिंघाड़ा से स्नातक की डिग्री ली। वे स्नातक की पढ़ाई पूरा करने से पहले ही इन्होंने केंद्र सरकार से जुड़े कई परीक्षा में सफलता हासिल की। वे एक पद पर कार्य करने के बावजूद आगे की पढ़ाई में लगे रहे और मेहनत काम आया। अब वे सहायक प्रवर्तन पदाधिकारी बनेंगे। अतुल के पिता अमर कुमार गुप्ता, माता रेखा गुप्ता, चाचा अजीत कुमार मुन्ना, अभय गुप्ता, अरुण कुमार राजू आदि ने खुशी जताते हुए यह महुआ वासियों के लिए सम्मान बताया है। अतुल की सफलता मिलने पर अनिल कुमार, अशोक गुप्ता, अजीत, वंदना गुप्ता, अमरेंद्र अरुण, संजय गुप्ता, सुमित सहगल, शंभू सुमन, बबलू चौधरी, हीरा चौधरी, अरविंद गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया और अतुल की उपलब्धि महुआ के लिए सम्मान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.