April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए मनोरंजन प्रसाद सिंह

द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए मनोरंजन प्रसाद सिंह (रिटायर्ड जर्नल मैनेजर ,उधोग विभाग)अध्यक्ष दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति एवं पेंशनर समाज संरक्षक राजपूत महासंघ


मनोरंजन प्रसाद सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि में शामिल हुए ललन सिंह प्रदेश महासचिव जन अधिकार पार्टी (लो) युवा परिषद

सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट

पटना:पटना जिले के पटना राजीव नगर रोड नंबर 14 स्थित पैतृक आवास स्व. मनोरंजन प्रसाद सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। फूल माला से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। स्व. मनोरंजन प्रसाद सिंह का जन्म 16/01/1934 को हुआ एबं मृत्यु 08/04/2020 को हुआ। जन अधिकार पार्टी (लो) युवा परिषद के ललन सिंह, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मधुबनी एवं पूर्वी चंपारण वहां पहुंचे उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तथा ललन सिंह ने कहां की उद्योग विभाग में G .M के रूप में इन्होंने युवाओं को लघु उद्योग के माध्यम से रोजगार देने का काम किया तथा संस्थापक अध्यक्ष दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के रूप में समाज के हर वर्ग को जोड़कर राजीव नगर के आवास बोर्ड के द्वारा जो मकान तोड़ा जा रहा था उसको रोकने का काम किया था। हजारों लोगों को बेघर होने से बचाया इन्हीं कारणों से राजीव नगर के वासियो के द्वारा रक्षक के रूप में इनको माना जाता था अंत में बहुत दुख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा आजीवन इनकी कमी हम लोगों को खलेगी तथा उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वे सरल एवं मृदुभाषी थे। वक्ताओं ने कहा कि वे बहुत ही नेक दिल इंसान थे तथा गरीबों की मदद करने के लिए तैयार रहते थे। यही कारण रहा कि उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर लोग भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.