कलश विसर्जन के साथ दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ संपन्न
कलश विसर्जन के साथ दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ संपन्न
विभूतिपुर/ समस्तीपुर
विभूतिपुर प्रखंड के आलमपुर कोदरिया वार्ड 05 शिव मंदिर के प्रांगण में अष्टयाम महायज्ञ के आज दूसरे दिन कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। इस कलश विसर्जन में भव्य झांकियां निकाली गई। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता के साथ हनुमान के झांकियां मनमोहक थी। बता दें कि इस महायज्ञ में स्थापित कुल 151 कलश का विसर्जन किया गया। बता दे की इस महायज्ञ में जय सीता राम सीता राम गौरी शंकर जय हनुमान की जाप से समूचे ग्रामवासी भक्तिमय हुए। यह यज्ञ आयोजन पंडित परशुराम झा के नेतृत्व में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजन किया गया था। इस कलश विसर्जन यात्रा में राम सागर शर्मा, राम आशीष शर्मा, उमेश दास, विनोद पासवान, गणेश दास, सदानंद गिरी , श्री राम महतो, मुन्ना कुमार, अरुण कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण भाग लिए
