April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भगवान से प्रेम करने बाले भक्तों के घर निवास करते हैं भगवान:- जाया किशोरी

भगवान से प्रेम करने बाले भक्तों के घर निवास करते हैं भगवान:- जाया किशोरी

श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण के बाल लीलाओं कि कथा में झूमते रहे भक्त


विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड के कामराईन में सात दिवशीय भागवत कथा के पांचवे दिन विश्व प्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य जया किशोरी के द्वारा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को विस्तार से चर्चा करहे हुए भगवान भोलेनाथ द्वारा कृष्ण के बाल रूप दर्शन, भगवान कृष्ण के गोपियों के संग लीलाओं, भगवान श्रीकृष्ण नटखट बाल स्वरूप, माखनचोर, कन्हैया एवं माता यशोदा की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि संसार में माता यशोदा और नंद से बढ़कर भगवान से प्रेम करने वाला दूसरा कोई भक्त पैदा नहीं हुआ l कौन कहता भगवान खाते नहीं बेर शबरी के जैसे तुम खिलाते नहीं, राधिका गोरी से बृज की छोरी से मैया करा दे मोरो ब्याह जैसे भक्ति मई रशिक भजनों पर श्रोता नाचते गाते झूम कथा हुए कथा का आनंद उठा रहे थे। गोवर्धन पर्वत की कथा एवं महत्ता, व्यास द्वारा बताई गई भगवान कृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए देवराज इंद्र के घमंड चूर करने, नंद गांव वासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की चर्चा विस्तार से किया गया।कथा के अंत मे महा आरती के साथ समाप्त किया गया। इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, अमरेंदर चौधरी, अविनाश कुमार, नीरज कुमार ,राजेश सिंह ,नीलमणि कुमार ,बम शंकर सिंह ,राजीव कुमार पंकज सिंह, रोशन ठाकुर आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.