April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर चोर कूलर और अन्य सामान चोरी कर ले गए

इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी
महुआ। घर के कमरे में खुले इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर चोर कूलर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। हालांकि चोरों का करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना महुआ थाने के पहाड़पुर की है।
गांव के रामकुमार सिंह के गोलू इंटरप्राइजेज नामक दुकान में दो चोर घुस कर कूलर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर घर के पिछले दरवाजे से ताला काटकर घुसे और पूरी सावधानी पूर्वक चोरी की घटना का अंजाम दिया। सुबह में जब घरवाले जगे तो सामान बिखरा देख दंग रह गए। इस बीच जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खोला तो रात के 12:00 बजे में दो चोर को घुसने और सामान चोरी करने का पूरी तस्वीर कैद दिखी। यह चोरी की घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है। चोरों की पहचान करने में पुलिस और घरवाले लगे हैं। भुक्तभोगी द्वारा तीन लाख के सामान की चोरी होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.