April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राम जन्मोत्सव को लेकर जगह-जगह अष्टयाम यज्ञ का आयोजन, राम धुन में लीन हुआ महुआ और आसपास का इलाका

राम जन्मोत्सव को लेकर जगह-जगह अष्टयाम यज्ञ का आयोजन, राम धुन में लीन हुआ महुआ और आसपास का इलाका
महुआनवनीत कुमार। राम जन्म उत्सव को लेकर पूरा इलाका राम धुन में लीन हो गया है। रामनवमी पर जगह-जगह अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा को लेकर पूरा इलाका भक्ति में लीन हो गया।
रविवार को 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ में राम धुन का जाप किया जा रहा है। इसको लेकर यहां जगह-जगह शोभा यात्रा के द्वारा लोगों में आपसी प्रेम, एकता, सहिष्णुता, अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया गया। यहां कुशहर खीराचक स्थित मंदिर पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर 501 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। पूजन स्थल से महिलाएं पैदल छतवारा हनुमान मंदिर पहुंची जहां पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलश को स्थापित किया गया। उधर पहाड़पुर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर वैशाली विद्यालय परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। मिर्जापुर में अष्टयाम को लेकर महुआ वार्ड 14 काली परिषद से कलश यात्रा निकालकर यज्ञ स्थल पहुंची। महुआ वाया नदी काली घाट पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। उधर परसोनिया से ताजपुर बुजुर्ग के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सभी जगह राम धुन में श्रद्धालु लीन हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग था और देवी देवताओं के जयघोष करते हुए चल रहे थे। रास्ते में कलशधारियों का जगह-जगह स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.