पातेपुर में श्री रामजानकी मठ से निकली राम लला की झांकी
पातेपुर में श्री रामजानकी मठ से निकली राम लला की झांकी
पातेपुर अवस्थित अति प्राचीन श्रीराम जानकी मठ से रविवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई . शोभा यात्रा पातेपुर श्रीराम जानकी मठ से पातेपुर बाजार स्थित अति प्राचीन मंदिर में दर्जनों गाजे बाजे एवम हाथी घोड़े के साथ श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें स्वयं पातेपुर के महंथ विश्व मोहन दास जी महाराज एवम बड़े महंथ श्रीकांत शरण दासजी महाराज वैदिक आचार्य देवेंद्र झा के द्वारा मंत्रोचारण के बाद भगवान श्रीराम माता जानकी एवम लक्ष्मण की मूर्ति की पूजा अर्चना के बाद पालकी में बैठाकर राम जानकी मठ से बाजार तीन किलोमीटर कंधे पर लाये इस अवसर पर पातेपुर के शोभा यात्रा में दीक्षा ग्रुप कम्पनी निदेशक अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह,जदयू नेता राज कुमार सिंह,मुखिया पति अमित कुमार उर्फ नतबर जगन्नाथ सिंह,पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह अनिल सिंह,पूर्व सरपँच विंदेश्वर राय ,व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय , लक्ष्मण सिंह, आदि गण्यमान्य के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल थे .तीन किलोमीटर की दूरी तय कर बाजार पहुँची जिससे पातेपुर में दूर दराज से मेला देखने वालों की भीड़ से बाजार अस्त व्यस्त रहा.पातेपुर महंथ बिश्वमोहन दास जी महाराज के हाथों बैंड कम्पटीशन घुड़दौड़ कम्पटीशन में चयनित प्रथम द्वियीय एवम तृतीय स्थान लाने वालों को पूर्व से निर्धारित पुरस्कार प्रदान किया गया.
इस अवसर पर पातेपुर राम चन्द्र उच्च विद्यालय मैदान ने प्रतियोगिता के दौरान महंथ विश्व मोहन दास के अलावा दीक्षा ग्रुप कंपनी के निदेशक अमित कुमार सिंह उर्फ मिन्टू सिंह प्रमुख पति गणेश रायअंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार,आदि मंच पर मौजूद थे.
