बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड, सारण इकाई के तीसरी बार मुख्य आयुक्त बने हरेन्द्र
बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड, सारण इकाई के तीसरी बार मुख्य आयुक्त बने हरेन्द्र
छपरा:-बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड राज्यमुख्यालय के द्वारा तीसरी बार हरेन्द्र प्रसाद सिंह को सारण जिले के मुख्य आयुक्त के पद पर मनोनयन किया गया है. जिससे स्काउट एंड गाइड के सभी सदस्यों और कैडेटों में खुशी की लहर है. बताते चले कि हरेन्द्र प्रसाद सिंह सारण एकेडमी और मढ़ौरा उच्च विद्यालय के प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त है. उनके द्वारा करीब 20 वर्षों से स्काउटिंग गाइडिंग संग़ठन में सारण इकाई से जुड़ समाज सेवा किया जा रहा है. उनके बेहतर कार्यों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड ने उन्हें लगातार तीसरी बार सारण के जिला मुख्य आयुक्त के पद पर चयनित किया है. उनको जिला मुख्य आयुक्त बनाये जाने पर भारत स्काउट गाइड सारण के सभी सदस्यो में हर्ष है. उनको बधाई देने वालो में सीवान जिला के जिला मुख्य आयुक्त अभिषेक कुमार, भारत स्काउट गाइड सारण के उपाध्यक्ष डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह,जिला सचिव त्रिवेणी कुँवर,रेड क्रॉस सचिव जीनत मसीह,सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरि,कोषाध्यक्ष अब्दुल गणी खा,स्काउट मास्टर अम्बुज झा,अमन राज,अरुण परासर,गाइड कैप्टेन रितिका सिंह,प्रियंका कुमारी,डॉ सुषमा सहित भारत स्काउट गाइड सारण के सभी सदस्य सहित सामाजिक संग़ठन और शिक्षक गण शामिल हैं.
