April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रतिभा को मिला सम्मान

प्रतिभा को मिला सम्मान
महुआ। नवनीत कुमार
प्रतिभा किसी की जागीर नहीं होती है। जो मेहनत करते हैं वह ऊंचाइयों को छूते हैं। यहा दोहजी रामचंद्र में अध्ययन क्लासेस के द्वारा आयोजित प्रतिभावान छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रियंका देवी ने कहा कि मेहनत के बदौलत किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों को सफलता पाव चुमती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें आगे भी अच्छे से मेहनत कर पढ़ाई करने को कहा। इस मौके पर मुखिया पति संतोष कुमार सिंह, राहुल कुमार, प्रभात सिंह, रोबिन कुमार, संतोष, अनिमेष तिवारी, मिथिलेश कुमार, सुनील सिंह, रंजीत सिंह, विश्वजीत, राहुल, विकास, अभय, जितेश, रोशन, शालू कुमारी, धीरज, धनंजय, रंजय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के मौके पर यहां छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी। आगंतुकों का स्वागत अध्ययन क्लासेस के निदेशक राहुल कुमार ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.