महुआ । मेंटेनेंस कार्य के कारण ब्रेक में मिल रही बिजली
मेंटेनेंस कार्य के कारण ब्रेक में मिल रही बिजली
11 केवीए ट्रांसफार्मर और एलटी लाइन में मेंटेनेंस का चल रहा काम
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ विद्युत सब स्टेशन में 11 केवीए ट्रांसफॉर्मर और एलटी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण उपभोक्ताओं को अभी रुक रुक कर बिजली मिल सकती है। खासकर बिजली का ब्रेक दिन में हो सकता है। हालांकि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को नियमित बिजली देने के लिए कृत संकल्पित है। इस बीच मेंटेनेंस का कार्य से कभी-कभी उपभोक्ताओं को ब्रेक का भी सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को जानकारी देते हुए कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि बीते सोमवार और मंगलवार को 33 केवीए लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया गया। बावजूद अभी भी ट्रांसफार्मर और एलटी में मेंटेनेंस का कार्य बाकी है, जिसे पूरा करने का काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 11 केवीए ट्रांसफॉर्मर और एलटी लाइन में मेंटेनेंस का कार्य होना है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस मेंटेनेंस में उपभोक्ताओं को बिजली से महरूम होना नहीं पड़ेगा। इसके लिए अल्टरनेट तरीके से उन्हें बिजली दी जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। खासकर इस गर्मी के समय बिजली कटौती नहीं की जाएगी। प्रधान विद्युतज्ञ धर्मदेव सिंह ने भी बताया कि मेंटेनेंस कार्य में इंजीनियर लगे हैं।
इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली से महरूम रहना नहीं पड़े। इसके लिए अल्टरनेट व्यवस्था कर उन्हें बिजली सप्लाई की जा रही है। यहां सब स्टेशन में मेंटेनेंस की कमी आ जाने के कारण बिजली देने में ब्रेक आ जा रहा था। मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लिए जाने से अब इन परेशानियां दूर हो जाएगी। इधर कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि पिरोई सब स्टेशन में बुधवार को 33 केवीए मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 घंटे बिजली बाधित हो सकती है।
