April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला के सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में योजनाओं की करायी गयी जाँच

वैशाली जिला के सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में योजनाओं की करायी गयी जाँच


रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
हाजीपुर:- आलोक मुख्य सचिव,बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के में जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के द्वारा वैशाली जिला के सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में पदाधिकारियों को भेज कर सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जाँच करायी गयी.जिलाधिकारी के द्वारा पंचायतों में हर घर नल का जल घर तक पक्की नली- गली,विद्यालय अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक छात्रावास, स्वास्थ्य केन्द्र,आंगनवाड़ी केन्द्र ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,जन वितरण प्रणाली की दुकान , ग्रामीण विकास की योजनाएँ , पंचायत सरकार भवन , राजस्व संबंधी विषयों की स्थिति आदि का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण करने तथा विधिवत जाँच करने का पदाधिकारियों निदेश दिया गया था.यह भी निदेश दिया गया था कि सभी पदाधिकारी जाँचोपरांत निरीक्षण एवं अनुश्रवण का प्रतिवेदन संबंधित पोर्टल पर ऑनलाईन करने तथा ऐप में ससमय प्रविष्ट करेंगे. इसके अतिरिक्त जाँच प्रतिवेदन आज ही संध्या के 04:00 बजे तक जिला को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया था । इस संबंध में पदाधिकारियों को पंचायत आवंटित किए गये थे सभी पदाधिकारियों को 09:00 बजे सुबह से ही संबंधित पंचायतों में उपस्थित हो कर उपर्युक्त योजनाओं की विधिवत जाँच करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया था. स्वयं जिलाधिकारी के द्वारा वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के अनवरपुर पंचायत का भ्रमण कर योजनाओं की स्थलीय जाँच की गयी । जाँच के क्रम में जिलाधिकारी के साथ कार्यपालक अभियंता पीएचईडी , कार्यपालक अभियंता मनरेगा , जिला शिक्षा पदाधिकारी , डीपीओ आईसीडीएस , सिविल सर्जन , जिला कल्याण पदाधिकारी , जिला योजना पदाधिकारी भी उपस्थित थे । जिलाधिकारी के निदेश पर अपर समाहर्त्ता , निदेशक डीआरडीए , जिला भू – अर्जन पदाधिकारी , जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , सभी अनुमंडल पदाधिकारी , डीसीएलआर , अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , अपर अनुमंडल पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों के द्वारा आवंटित पंचायतों में जाँच की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.