April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकलां के सेहान मेले में बगैर अनुमति के चल रहे थियेटर को प्रशासन ने कराया बंद

चेहराकलां के सेहान मेले में बगैर अनुमति के चल रहे थियेटर को प्रशासन ने कराया बंद


हाजीपुर/।प्राचीन विष्णु मंदिर सेहान के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मेला के अंतिम दिन रविवार के मध्य रात्रि में बिना अनुमति के संचालित थियेटर को लेकर में भगदड़ मच गई।
भगदड़ को शांत करने के दौरान पुलिस व स्थानीय लोगों में हुई भिड़ंत।
जैसे ही मीडिया कर्मी घटना स्थल पर पहुंची तो मेला कमिटी एवं पुलिस नहीं मिले। घटना की चर्चा क्षेत्र में व्यापक रूप से फैली हुई है।
जानकार सूत्रों के मुताबिक मेला के शुरुआती दौर से ही मेला से संबंधित पूर्व के आय-व्यय को लेकर लोग दो खेमों में बंटे हुए थे। हालांकि बुद्धिजीवी,समाजसेवी दोनों खेमे के लोगों को एक करने में जुटे हुए थे ।इसी दौरान निर्धारित चैत मास की अष्टमी तिथि से मेला शुभारंभ हो गया।कई साल के बाद इस वर्ष उक्त मेले में तरह तरह जुले ,खेल तमाशे ,श्रृंगार मिष्ठान, मेला के पत्ता,बेल, मिट्टी की बर्तन सहीत अन्य दुकानों से मेला पट गया। इसी में बिना अनुमति के आयोजक ने थियेटर के माध्यम से भीड़ जुटा लिया ।प्रशासन के चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बीच थियेटर संचालित होती रही ‌।पर तीसरे दिन अप्रत्याशित भीड़ के बीच थियेटर प्रांगण में भोजपुरी गाने पर पांच सौ रुपए की बौछारें होने लगी। इसी दौरान एकाएक पुलिस की की आ धमकीं। प्रांगण में अचानक पुलिस टीम देखकर लोग थियेटर प्रांगण से भागने लगे। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग थियेटर के कीमती टिकट का हवाला देते हुए देखने के लिए डटे रहे।पर प्रशासन थियेटर को बंद कराने में सफल हो गयी।इसी दौरान टेन्ट मालिक को ध्वनि यंत्र ,हैलौजन , कुर्सी समेत अन्य सामग्री क्षति होने की बात कही।इस मामले में कटहरा ओ पी अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना आने लगी कि मेले में अत्याधिक भीड़ के बीच थियेटर प्रांगण में बढ़ रहे दर्शकों की जमावड़ा लगी है। जिसमें छोटी छोटी हंगामा कहीं बड़े रुप परिणत न हो जाए।इस तरह की सूचना पाकर वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए मेला स्थल पर पहुंचे। सूचना को सत्य पाते हुए बिना अनुमति संचालित थियेटर को बंद कराने में काफी मशक्कत के बाद सफल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.