April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर एवं वीर चौहरमल जयंती के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु/ अरविंद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर एवं वीर चौहरमल जयंती के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान समेत दर्जनों लोगो ने बाबा साहब तथा वीर चौहरमल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष उमेश कुमार विभु ने की वही संचालन मुखिया गरीबनाथ आलोक ने किया।पातेपुर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के 131वे जयंती एवं वीर चौहरमल जयंती समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के सैंकड़ो लोगो ने बाबा साहब को याद कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का सपना था कि समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोग जिस दिन शिक्षा का अमृत रस का पान कर लेंगे उसी दिन भारत देश दुनिया के पटल पर अपना परचम लहराएगा और आज भारत दुनिया के पटल पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के सपनो को साकार करने के निकट पहुंच चुका है। इस मौके पर अजबलाल साह, मुखिया संघ के प्रखंड अधयक्ष
दिलीप सिंह, पुर्व प्रमुख पुत्र पंकज कुमार चिंकु, पंकज कुमार यादव, अमरेश कुमार पासवान, सरपंच सैयद इकबाल, फिरदौस बेगम, इंद्रजीत सिंह, शम्भू कुमार राय, दिनेश साह, पप्पू कुशवाहा, रविकेश आर्य , संजय पासवान ,चंदरदीप पासवान आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.