April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में हर्षोल्लास से मना भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती-

नयागांव में हर्षोल्लास से मना भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती–नयागांव (सारण)थाना क्षेत्र के महादलित बस्ती नयागांव में स्थित अम्बेडकर स्मारक पर गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा फूलमाला चढ़ाकर भारत के संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 131वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सलीम परवेज ने कहा ही आजादी के बाद से हमारा समाज जाति, धर्म तथा छुआछूत की भावनाओं से ग्रसित था इसका मूल कारण था अशिक्षा,इसीलिए अम्बेडकर साहब ने कहा था पहले शिक्षित बनो,संगठित हो तथा संघर्ष करो इसी से तुम्हारे अंधकार रूपी जीवन मे प्रकाश रूपी विकास की धारा बहेगी वही जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती ने कहा कि अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो अम्बेडकर जी के आदर्शों पर चलना और समझना होगा।राज्य परिषद सदस्य आंनद किशोर सिंह ने कहा कि अम्बेडकर जी ने वक्त और परिस्थितियों को भांपते हुए सभी के विकास के लिये आरक्षण का प्रवधान रखा तथा शिक्षा, समानता को संविधान के सूची में डालकर पिछड़ों के आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।अपने संबोधन में युवा प्रखंड अध्यक्ष विजय दांगी, प्रियदर्शी कु0 चौरसिया,मोहन सिंह,सुरेश सिंह,अशोक तिवारी,प्रिंस चौरसिया समेत सभी वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज मे आगे बढ़ने के लिये शिक्षा, पैसा तथा ज्ञान बहुत जरूरी है अंग्रेजों ने सत्ता का हस्तांतरण किया लेकिन अधिकार नही दिया आज हमें पूर्व के इतिहास तथा संविधान पढ़ने की आवश्यकता है तभी हमें अपने हक और अधिकार की जानकारी होगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महादलित बस्ती के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.