भारत रत्न, संविधान शिल्पी, महामानव डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 131 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। वैशाली: महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौशपुर चकमजाहिद पैक्स भवन पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी ने किया जबकि संचालन युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रणविजय जादव ने किया । मौके पर संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी ने कहा कि ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब लोकप्रिय, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे । इन्होंने दलित समाज के लिए जो कार्य किया है वह हमेशा याद किया जाएगा। समाज में ऊंच-नीच ,जाति प्रथा,भेदभाव को खत्म करने का काम किया। आज जो संविधान हमारे देश में लागू है उस संविधान के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की अहम भूमिका रही है। वे संविधान सभा के अध्यक्ष रहे हैं । हमें जो अधिकार और कर्तव्य दिए गए हैं यह संविधान की देन है। उपस्थित लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया। श्रद्धा सुमन व्यक्त करने वालों में महुआ नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव , युवा जिला उपाध्यक्ष आलोक भंडारी,महुआ प्रखंड कोषाध्यक्ष लक्षमण राम, महुआ प्रखंड प्रधान सचिव बैधनाथ सम्राट, अमरेश कुमार महुआ प्रखंड मीडिया प्रभारी, मोहम्मद सद्दाम, शिवचंद्र पासवान,जितेंद्र यादव,नीरज यादव,सुनील कुमार यादव, कमलदेव पासवान,राहुल यादव,मोहम्मद मेराज,मनोहर यादव, जगदेव राम , महुआ प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष मुकेश यादव के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।