April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीसीऔता मे अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश शोभा यात्रा

तीसीऔता मे अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश शोभा यात्रा । रिपोर्ट नागेन्द्र कुमर/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के तीसीऔता में 24 घंटे के अष्टजाम महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभा यात्रा ।दीक्षा ग्रुप कम्पनी के निदेशक अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह ने कलश को फीता काटकर कलश को यज्ञ स्थल में प्रवेश कराया। डभैच्छ पंचायत के असवारी में मिन्टू सिंहः के सहयोग से संत शिरोमणि रविदास का मंदिर मिन्टू सिंह बनाया गया है। उसके प्राण प्रतिष्ठा में उनके द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।
पातेपुर के तीसीऔता में हरबर्ष की भांति इस बार भी अष्टजाम महायज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ डभैच्छ स्थित अति प्राचीन मंदिर स्वप्रदुर्भूत महादेव बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर से 501 कुँवारी कन्याओं ने कलश में पूर्व से गंगा का पवित्र जल आचार्य रवि कुमार के मंत्रोचारण से शुद्धिकरण के बाद अपने माथे पर कलश धारण कर तीन किलोमीटर तीसीऔता दिहवार स्थान पहुँची।गाजे बाजे एवम आधा दर्जन घोड़ो के साथ कलश यात्रा में मुख्य यजमान बृजमोहन राय,स्थानीय पूर्व मुखिया मनोज चौधरी,उप मुखिया अरुण राय,ननकी राय,सुनील कृष्णा,कृष्ण नंदन राय,अरविंद राय,सोनू कुमार,नरेश राय,विनोद राय,राम रतन पासवान,गोलू कुमार,काली रायआदि लोग कलश यात्रा में शामिल थे.कलश यात्रा के दौरान सड़क के दोनों किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वही जय श्रीराम के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा.जैसे ही कलश यज्ञ स्थल पर पहुँचा दीक्षा ग्रुप कम्पनी के निदेशक अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद कलश यात्री को कलश यज्ञ स्थल पर स्थापित कराया । गया.जबकि दभइच पंचायत के असवारी में नव निर्मित संत शिरोमणि रविदास जी की नव निर्मित मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजा अर्चना की गई। मंदिर में प्रवेश हेतु मिन्टू सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया वही वहाँ संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्वेदकर के जयन्ति पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर सर्व समाज सेवा समिति के सदस्य के साथ स्थानीय मुखिया पति वीरेंद्र राय उर्फ वीरू,जिला पार्षद सागर सहनी,वार्ड सदस्य शारदा देवी,जगदीश राम,किशोरी राम,गौरी राम,मुखलाल राम,अमृत राम,हरिश्चन्द्र कुमार सन्तोष कुमार सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.