April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
आर0 पी0 सी 0 जे0 उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट, गोरौल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने किया जबकि संचालन उमेश कुमार सिंह ने किया । बच्चों को संबोधित करते हुए श्री शरण ने कहा कि ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब लोकप्रिय, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे । इन्होंने दलित समाज के लिए जो कार्य किया है वह हमेशा याद किया जाएगा। समाज में ऊंच-नीच ,जाति प्रथा,भेदभाव को खत्म करने का काम किया। आज जो संविधान हमारे देश में लागू है उस संविधान के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की अहम भूमिका रही है। वे संविधान सभा के अध्यक्ष रहे हैं । हमें जो अधिकार और कर्तव्य दिए गए हैं यह संविधान की देन है। उपस्थित लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया। श्रद्धा सुमन व्यक्त करने वालों में धर्मवीर सिन्हा, चंदन कुमार, सीमा कुमारी ,विनोद कुमार ,नीतू कुमारी, राजू कुमार ,राकेश कुमार, उमेश कुमार, राम बाबू राम, संतोष कुमार ,अमरजीत कुमार, सोनी, पंकज कुमार प्रमुख हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन देवाशीष कुमार शील ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.