April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माला पहनाकर बाबा भीमराव अम्बेडकर की131 जयंती मनाई।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट गोरौल प्रखंड में धुम धाम से मनाया गया बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती। प्रखंड़ के कटरमाला पंचायत कि मुखिया जानकी देवी ने अपने आवास पर एक सभा कर बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माला पहनाकर बाबा भीमराव अम्बेडकर की131 जयंती मनाई।
वहीं दूसरी ओर कर्पुरी सभागार में जदयू कार्यकर्ताओ ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर का जयंती मनाया. इसके अलावे पूरे क्षेत्र में बाबा साहेव की जयंती मनाई गई. जदयू कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माला पहनायी.  मौके पर प्रखंड़ जदयू  अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ भगवान सिंह ने दलित व सफाईकर्मी को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया.  साथ ही कई गणमान्य व्यक्ति  को  सम्मानित किया गया. साथ ही संविधान के प्रस्तावना का शपथ लिया गया. जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज राय ने कहा कि हम सभी को बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलना होगा. जाती पाति के कुचक्र से ऊपर उठकर बिहार के विकास के बारे में सोचना होगा . नीतीश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्य जनता के बीच पहुचना हम सभी का कर्तव्य है. बिहार प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पटना द्वारा जारी बाबा साहेब की सोच नीतीश कुमार की पहल का लिखित सन्देश पत्र का वितरण किया गया. मौके पर जदयू के वरिष्ठ ,  सत्यनारायण पटेल, रामचन्द्र पटेल,अशोक सिंह, रमेश पासवान, बंगाली सिंह,डॉ रविकांत यादव अंसार अहमद ,संजय कुमार रघुनाथ महतो सहित अन्य शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.