April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ( वैशाली) थाना क्षेत्र के भदवास पंचायत अंतर्गत शाहपुर निवासी चंदेश्वर राय के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई ।बताते चलें कि पिछले 4 दिन पूर्व चंदन कुमार महुआ से शाम के वक्त अपना घर लौट रहे थे ,इसी क्रम में ट्रैक्टर से धक्का लगने के कारण बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान आज मौत हो गई । मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए महुआ थाने के सामने जाम कर दिया। प्रशासन द्वारा समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया गया तथा एफ आई आर दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया । बताते चलें कि चंदन की शादी पिछले 10 माह पूर्व मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत लोहरगामा में पूनम कुमारी के साथ शादी हुई थी। पूनम का ननीहाल महुआ थाना क्षेत्र के समसपुरा ग्राम के अर्जुन राय की भगिनी बताई जाती है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है ,दूसरी तरफ पूनम के नैहर लोहरगामा एवं ननिहाल समसपुरा में भी लोग गमगीन देखे गए । मौत के बाद परिजनों में काफी गम व आक्रोश देखा जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.