पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
बलीगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलीगांव गांव से साढ़े सात लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज एवं हबीबपुर गांव से एक लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे नामजद दो आरोपीत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि थाने के ए एस आई अजय कुमार शर्मा ने गस्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के बलीगांव गांव से साढ़े सात लीटर देशी चुलाई शराब के साथ उक्त गांव निवासी महेश्वर सहनी के पुत्र हरिमोहन सहनी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वही दूसरी ओर थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव से छापेमारी कर एक लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे हबीबपुर गांव निवासी मो0 जलील के पुत्र मो0 इम्तेयाज एवं मो0 सईम के पुत्र मो0 तनवीर को गिरफ्तार कर आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है।
