March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाइक सवार दंपति के साथ बदमाशों ने लूटपाट की।

बाइक सवार दंपत्ति से लूटपाट
महुआ। बाइक सवार दंपति के साथ बदमाशों ने लूटपाट की। यह घटना का अंजाम शुक्रवार की सुबह महुआ ताजपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत हरपुर बेलवा के पास दिया।
बताया जा रहा है कि पटना से समस्तीपुर जाने के क्रम में एक बाइक सवार दंपति को बदमाशों ने उक्त चौक के पास घेर लिया और पिस्तौल का भय दिखाकर गहने और नगदी लूट ली। यह घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार महिला से गले से सोने का चेन और करीब 10 हजार नगदी बदमाशों ने लूट कर चलते बने। लोगों का कहना है कि 2 महीने से बंद लग्न चालू होने के कारण लोग शादी विवाह में आने जाने लगे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि शादी विवाह में महिलाएं गहने पहनकर जाती हैं। जिस पर बदमाशों की नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.